#JaunpurLive : प्राथमिक विद्यालय में लगे पँखे चोरी

Team NSN


शाहगंज,जौनपुर। क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय परासिन में बुधवार रात चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर लगे पंखे पार कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय के कमरों के ताले तोड़कर बुधवार की रात चोर कमरों में लगे पांच पँखे पार कर दिया। चोरों ने कार्यालय में रखे अभिलेख व जरूरी कागजात आदि छतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रधानाचार्य मुन्नी देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!