चिड़िया! | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
घर -आँगन मैं आती चिड़िया,
चीं -चूँ करती रहती चिड़िया।
पंख फैलाकर फुर्र-फुर्र उड़ती,
दाना अपना चुगती  चिड़िया।

बड़े सबेरे मेरी मुंडेर पर,
आकर मुझे जगाती चिड़िया।
तिनका-तिनका जोड़-जोड़कर,
अपना नीड़ बनाती चिड़िया।

लाल, हरी, भूरी, मटमैली,
सबके मन को भाती चिड़िया।
कच्चे घर अब नहीं रहे,
भूल रही नभ उड़ना चिड़िया।

अपने छोटे से घर में वो,
बड़े मजे से रहती चिड़िया।
बच्चे उसके चूँ -चूँ करते,
फूला नहीं समाती चिड़िया।

हुए प्रदूषण के दाँत नुकीले,
उखड़ी-उखड़ी रहती चिड़िया।
खरीद-फरोख्त जो उनकी करते,
उनसे निशि-दिन डरती चिड़िया।

लोग बढ़ाएँ फिर हरियाली,
चिंता मुक्त रहेगी चिड़िया।
मत छीनों नभ कोई उसका,
ऊँची उड़ान भरे फिर चिड़िया।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*#5thAnniversary : अपना दल एस व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी अनुज विक्रम सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*#5thAnniversary : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : प्राथमिक विद्यालय पंचहटिया धर्मापुर, जौनपुर की प्रधानाध्यापक अर्चना रानी की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BEjAsI


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!