अधिवक्ताओं व तहसील कर्मचारी में विवाद, पुलिस मामले की जांच में जुटी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


तहसीलदार न्यायालय में हुआ था विवाद
कर्मचारियों में आक्रोश
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज /जौनपुर. तहसील दार न्यायालय कक्ष में बुधवार की शाम करीब चार बजे एक पत्रावली देखने पहुंचे अधिवक्ता का वहां पर मौजूद कर्मचारियों से विवाद हो गया जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी और आरोप-प्रत्यारोप हुए गुरुवार को तहसील खुली तो तहसील के कर्मचारी घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए एकजुट होकर कोतवाली पहुंच घटना की जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की पुलिस मामले की जांच कर रही है
बुधवार की शाम करीब चार बजे तहसील के अधिवक्ता सुभाष यादव तहसीलदार न्यायालय में पहुंचे और एक विचाराधीन मुकदमे की फाइल को लेकर वहां पर मौजूद कर्मचारियों से उनकी कहासुनी होने लगी इस बात को लेकर दोनों पक्षों की ओर से काफी विवाद और आरोप-प्रत्यारोप हुआ अगले दिन गुरुवार की सुबह जब तहसील खुली तो तहसील के कर्मचारी लेखपाल व संग्रह अमीन आदि को घटना के बारे में जानकारी हुई तो सभी घटना पर आक्रोश जताते हुए एकजुट हो गए सैकड़ों की संख्या में कोतवाली पहुंचे वहां पर तहसीलदार अभिषेक राय नायब तहसीलदार अमित सिंह आदि अधिकारी भी पहुंच गए घटना को लेकर अनुसेवक राकेश पासवान ने  मुकदमे की फाइल फाडने व जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर देते हुए अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

*#5thAnniversary : जौनपुर के जनप्रिय भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*#5thAnniversary : जिला पंचायत सदस्य जौनपुर एवं जलालपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3f9GsGS


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!