नहर में मिला युवती का शव, आत्महत्या की आशंका | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के झाँसेपुर गांव के पास नहर में शुक्रवार को एक युवती का शव मिला। शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। शव को पुलिस कब्जे में लेकर शिनाख्त करने लगी। घण्टो प्रयास के बाद शव का शिनाख्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के झाँसेपुर गांव के पास शुक्रवार को तड़के सुबह एक 25 वर्षीय युवती का शव नहर में दिखाई दिया। युवती के शव को देख गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना डायल 112 पर दिया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस व गौराबादशाहपुर थाने के प्रभारी एसओ देवेंद्र कुमार पाल मौके पर पहुच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। घण्टो प्रयास के बाद शव की शिनाख्त सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला गांव के मधु मिश्रा पुत्री गिरिजा नंद मिश्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रभारी एसओ देवेंद्र कुमार पाल ने बताया कि युवती के परिजनों का कहना है कि कुछ दिन से वह बीमार चल रही थी। जिसके वजह वह तनाव में थी। सम्भवतः इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

*#5thAnniversary : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*समाजसेवी/भाजपा नेता जौनपुर ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*#5thAnniversary : जौनपुर के विधान परिषद सदस्य (MLC) बृजेश सिंह प्रिंसू की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2UYO746


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!