#JaunpurLive : उत्तर भारतीय मोर्चा ने कोंकण के बाढ़ पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री

Team NSN
#JaunpurLive : उत्तर भारतीय मोर्चा ने कोंकण के बाढ़ पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री


मुंबई। राम परशुराम आज पहा एकरूप झाले, कोकणच्या मदतीला उत्तर भारतीय धावले, के नारों के साथ भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष डाॅ संजय पांडेय के नेतृत्व में कोंकण के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री सेे भरे ट्रक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक एड आशीष शेलार की प्रमुख उपस्थित में बुधवार को मुंबई से रवाना किए गए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय पांडेय, संतोष सिंह और बृजेश सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में आशीष शेलार ने कहा कि कोंकण में स्थिति बहुत भीषण है। ऐसे समय में उत्तर भारतीय मोर्चा ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाकर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय पांडेय ने कहा कि संकट की घड़ी में अपने भाइयों की मदद करना सभी का कर्तव्य है। इसी भावना से कोंकण में राहत सामग्री भेजी जा रही है। डाॅ संजय पांडेय ने बताया कि राहत सामग्री में 1500 परिवारों के दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं, घर की छत के लिए बिठाए जाने वाले 200 पतरे, पानी की 20 हजार बोतलें, खाद्य सामग्री, एक हजार चटाई, एक हजार कंबल, 5 सौ सोलर टार्च, 20 हजार ठेपला, शाॅर्ट, टी-शर्ट, पुरूष तथा महिलाओं के लिए एक हजार जोड़ी चप्पल, बिस्कुट के पैकेट्स आदि वस्तुओं का समावेश किया गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने उत्तर भारतीय समाज को सबकुछ दिया है। लिहाजा यहां के भूमिपुत्रों की संकट की इस घड़ी में मदद करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। संजय पांडेय ने कहा कि यह तो महज शुरूआत है, उत्तर भारतीय मोर्चा आगे भी जरूरत पड़ने पर अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!