कोपा राजभर बस्ती से बिसौरी मार्ग ठीक ना होने से बिसौरी के ग्रामवासी हैं परेशान | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
कृष्णा सिंह
पतरही जौनपुर- पतरही चौकी क्षेत्र के शारदा सहायक खण्ड 36 औड़िहार राजबाहा पर कोपा राजभर बस्ती से बिसौरी मढ़ी सम्पर्क मार्ग ठीक नहीं होने से ग्रामवासियों को आज भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बता दे कि पतरही बाजार मौधा रोड़ स्थित पुलिया से कोपा राजभर बस्ती तक पिच रोड़ है फिर वही कोपा राजभर बस्ती से बिसौरी मढ़ी मार्ग की तरफ जाने के लिए मिट्टी भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है।पीड़ित ग्रामवासी बिसौरी के श्री लालमन सिंह भाजपा सेक्टर संयोजक काकरापार ने जताई नाराजगी उन्होंने बताया रास्ते की समस्या को लेकर हम लोग विधायक, सांसद, ब्लाक प्रमुख के यहाँ गुहार लगाई लेकिन किसी ने ध्यान दिया नहीं पाँच सालों से रास्ता खराब है।14 गाँवो की आबादी है।इन ग्रामवासियों को अपने घर से बाहर जाने के लिए एक यही सड़क है कम दूरी वाली।ये भी ठीक नहीं है।पीड़ित ग्रामवासियों का कहना है कि गांव के बच्चे, बुजुर्ग ,महिला,पुरूष को गांव के बाहर स्कूल हॉस्पिटल, कहि भी जाना हो इसी रास्ते जाना पड़ता है।ग्रामवासियों का ये भी कहना है कि बारिश के मौसम में अगर कोई महिला या पुरूष की तबियत खराब होती है खाट पर लिटाकर ले जाया जाता है।इस रास्ते से कई ग्राम पंचायतों के विद्यालयों के अध्यापक गुजरते उनको विद्यालय पर आने-जाने में काफी समस्या होती है।ये रास्ता पतरही बाजार से कोपा राजभर होकर बिसौरी, मढ़ी हिसामपुर होते हुए खुज्जी को जोड़ती है। बारिश के मौसम में आना जाना दुस्वार हो जाता है।बरसात में बड़े-बड़े गढ्ढों में पानी भर जाता है।रास्ता गढ्ढों में तब्दील है।रास्ते की समस्या काफी गम्भीर है।

*#5thAnniversary : अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : अपना दल एस व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी अनुज विक्रम सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*#5thAnniversary : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3l6KAv9


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!