#JaunpurLive : अंकुर बने काव्य सारथी

Team NSN
 मैहर, मध्यप्रदेश में अभियंता पद पर कार्यरत उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के डोभी ब्लाक (हरदसीपुर) के मूल निवासी युवा साहित्यकार अंकुर  सिंह को गूंज कलम की साहित्य संस्थान के पटना बिहार इकाई के उद्घाटन में काव्य प्रस्तुति हेतु गूंज कलम की साहित्य संस्थान द्वारा काव्य सारथी सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान पर साहित्यकार श्री सिंह ने कहा कि साहित्य क्षेत्र में संस्थान द्वारा सम्मानित होने पर गर्व महसूस कर रहा हूं और इसके लिए संस्थान का आभार व्यक्त करता हूं। मार्च 2021 में चंद्रपुर महाराष्ट्र से मैहर आने के बाद साहित्य क्षेत्र में ध्यान उतना नहीं दे पा रहा हूं, पर कोशिश रहेगी की जैसे ही समय मिलें साहित्य सेवा में पूरा ध्यान दूं। काव्य सारथी सम्मान मिला है तो एक सारथी की तरह काव्य रथ को आगे ले जाना है। 

        उनके इस सम्मान के लिए उनके परिजनों सहित उनके मूल निवास डोभी ब्लाक के हरदासीपुर तथा डोभी क्षेत्र के अन्य सम्मानित जानें सहित अन्य प्रतिष्ठित लोगो ने साहित्यकार अंकुर सिंह के बधाई के साथ सामाजिक, साहित्यिक एवं निजी जीवन में अनेक सफलताओं की शुभकामना दिया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!