#JaunpurLive : पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला मोर्चा

Team NSN


मुंबई: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम और रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में उत्तर मध्य मुंबई कांग्रेस द्वारा मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप के मार्गदर्शन में 10 जुलाई को सांताक्रुज पश्चिम में विरोध मोर्चा निकाला गया। विरोध मोर्चा में उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला अध्यक्ष जगदीश अमीन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष कयूम तंबोली मुंबई कांग्रेस के सचिव राजन दुबे झोपड़पट्टी प्रकोष्ठ के सचिव कतलू घरात समेत भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पत्रकारों से बात करते हुए कयूम तंबोली ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ लोगों को आपस में लड़ाने की राजनीति कर रही है। बढ़ती पेट्रोलियम तथा गैस की कीमतों के चलते आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!