#JaunpurLive : देवेंद्र फडणवीस ने किया मंगलप्रभात लोढ़ा की पुस्तक का लोकार्पण

Team NSN
#JaunpurLive : देवेंद्र फडणवीस ने किया मंगलप्रभात लोढ़ा की पुस्तक का लोकार्पण


मुंबई: आज से वर्षों पहले ही स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी और भारत विश्व गुरू बनेगा। आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। आज पूरा विश्व माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का अनुसरण करने लगा है। वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के कुशल नेतृत्व ने जिस प्रकार देशवासियों के अमूल्य जीवन का बचाव किया तथा बहुत ही कम समय में देश में ही वैज्ञानिकों ने दो वॅक्सीनका निर्माण किया, उसे देख पूरा विश्व दंग रह गया। इस वॅक्सीन से भारत देश ही नहीं, पूरा विश्व इसका लाभ उठा रहा है। सच्चे अर्थों में आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वर्षों पहले कहे गये स्वामी विवेकानंद के वाणी को आज धरातल पर साकार कर रहे है। यह बात आज मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक  मंगलप्रभात लोढ़ा ने अपनी लिखित पुस्तक “मोदी सरकार के शानदार सात साल” के लोकार्पण के अवसर पर कही। रविवार की शाम को मुंबई भाजपा कार्यालय वसंत स्मृति में मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा द्वारा लिखित पुस्तक “मोदी सरकार के शानदार सात साल” का लोकार्पण विधानसभा विपक्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस द्वारा किया गया। मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक  मंगलप्रभात लोढ़ा द्वारा लिखित इस पुस्तक में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले सात सालों में कियें गये कुछ उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख किया है। इस अवसर पर भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष  चंद्रकांत दादा पाटील, विधानपरिषद विरोधीपक्ष नेता प्रवीण दरेकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता  सुधीर मुनगंटीवार, आशीष शेलार सहित अनेक विधायक व मुंबई तथा प्रदेश के भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने उपरोक्त जानकारी दी।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!