#JaunpurLive : मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी के निधन से बहुत बड़ी क्षति - हैदर अब्बास चांद

Team NSN
#JaunpurLive : मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी के निधन से बहुत बड़ी क्षति - हैदर अब्बास चांद


जौनपुर । उत्तरप्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद ने जौनपुर के शाही ईदगाह के पेश इमाम हजरत मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जिले में सांप्रदायिक एकता की अनूठी मिसाल पेश करने वाले मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी के निधन से बहुत बड़ी क्षति समाज को उठानी पड़ी है। उन्होंने अपने जीवन में जिस तरह से सबको साथ लेकर चलने संदेश दिया वह काबिले तारीफ था ,उनकी सादगी के सभी लोग कायल थे।हम सभी लोग उन्हें अपनी खिराजे अकीदत पेश करते हैं।
 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!