#JaunpurLive : कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत - कुलदीप सिंह लकी

Team NSN


जौनपुर / बदलापुर :- हिन्दु युवा वाहिनी बदलापुर ब्लाक इकाई का बैठक जिला उपाध्यक्ष व बदलापुर प्रभारी कुलदीप सिंह लकी ने बदलापुर कार्यालय पे लिया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने व ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए चर्चा हुआ लगभग दर्जनों कार्यकर्ताओ ने ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह लकी को सौंपा कुलदीप सिंह लकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत है संगठन के प्रति समर्पित भाव से बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को पदोन्नति करके सम्मान दिया जायेगा संगठन शीर्ष नेतृत्व की निगाहें सभी कार्यकर्ताओं पे रहती है जल्द ही ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति कर दिया जायेगा आप सभी लोग संगठन की मजबूती के लिए कार्य करे। उक्त मौके पे जिला मंत्री अमृतेश शर्मा, अखण्ड प्रताप सिंह, सुधीर सिंह मुन्ना, आदित्य प्रताप सिंह,दिनेश गुप्ता, विनय तिवारी, रविंद्र गुप्ता, चंचल सिंह, अंकित बरनवाल, राज कुमार तिवारी, रामकृष्ण सिंह, विनोद मोदनवाल, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!