5वें वर्षगांठ पर नया सबेरा डॉट कॉम से जुड़े सभी सुधी अध्येत्ताओं को अंतर्मन से शुभकामनाएं : कुलपति | #NayaSaberaNetwork

Team NSN

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर                   

शुभकामना संदेश

मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि नया सबेरा डॉट कॉम अपना पांचवां स्थापना दिवस 19 जुलाई 2021 को रहा है. समाज एवं राष्ट्र के चहुंमुखी विकास में मीडिया और खासकर सोशल मीडिया की अहम् भूमिका है जो वर्तमान परिस्थितियों में स्वयं सिद्ध है. सोशल मीडिया की जन-जन तथा जन-सामान्य तक सीधी पहुंच है और यही कारण है कि जन सामान्य को जागरूक कर उचित मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य भी सोशल मीडिया बखूबी कर रहा है. विभिन्न मत-मतांतरों, निजी हित कारकों, सामुदायिक एवं वैचारिक मतभेदों के बावजूद समाज को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव पैदा कर नई दिशा प्रदान करने का कार्य भी नया सबेरा डॉट कॉम जैसे मीडिया माध्यम करते आ रहे हैं. मुझे आशा है कि नया सबेरा डॉट कॉम अपनी वैचारिक महत्ता के बल पर समाज को नई दिशा देने में सफल रहेगा और अपने सिद्धांतों के अनुसार अपने समस्त उद्देश्यों में सफल होगा. मैं नया सबेरा डॉट कॉम से जुड़े सभी सुधी अध्येत्ताओं को अंतर्मन से अपनी शुभकामनाएं देती हूँ. अनंत शुभकामनाओं सहित……
       
प्रो. निर्मला एस मौर्य 
कुलपति





from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3xTtgx9


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!