सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरगनपुर गाँव के पास बैंक से पैसा निकालकर बाइक से वापस घर जा रहे व्यक्ति की बाबतपुर जमालापुर मार्ग पर एक्सयूबी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार धनंजयपुर गांव निवासी 42 वर्षीय विजय कुमार पटेल पुत्र लालजी गुरूवार की सुबह बाइक से बैंक से पैसा निकालने के लिये यूनियन बैंक गोपालापुर गया था। पैसा लेकर बैंक से वापस घर की तरफ जा रहा था। खरगनपुर गांव के समीप साइकिल सवार से टकराकर बीच सड़क पर गिर गया। उसी समय बाबतपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूबी की चपेट में आ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों ने गाड़ी और उसके चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी व चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन में कोहराम मच गया।

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!