कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का डीएम व एसपी ने लिया जायजा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का डीएम व एसपी ने लिया जायजा | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। राज्य सूचना आयुक्त प्रमोद कुमार तिवारी के पैतृक गाँव शाहपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में वृहद कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा निरीक्षण कर जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण के प्रति लोगों का उत्साह देखकर जिलाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया। एमओआईसी डा. श्यामधर द्वारा बताया गया कि टीकाकरण कार्यक्रम में 45 वर्ष के ऊपर के 110 लोगों को टीकाकरण किया गया। 150 लोगों की सैंपलिंग की गई। लक्षणयुक्त को दवा वितरित की गई। जिलाधिकारी द्वारा लोगों से पूछा गया कि टीका लगवाने के बाद किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। उन्होंने सचिव राजकुमार पांडे से पूछा कि गांव में कितने प्रवासी आएं, जिस पर उन्होंने बताया कि 63 प्रवासी आये थे। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर टीकाकरण के लिये प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है। मास्क का प्रयोग करें। समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें। इस अवसर पर डा. जितेंद्र यादव, डा. प्रमोद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप सरोज, एएनएम आशा देवी, उमा जयंती, बीएचडब्ल्यू हिमांशु सिंह, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad
 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!