किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र अमिहित और इफको के संयुक्त तत्वाधान में वि.खं. क्षेत्र के थानागद्दी गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में अधिक और स्वास्थ्यवर्धक उपज लेने का गुर बताया। इस मौके पर मृदा परीक्षण के लिए खेत में जाकर मिट्टी नमूना लेने का तरीका भी बताया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक डा. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बुवाई से पहले मिट्टी की जांच और बीज शोधन को जरूरी बताया। इस अवसर पर उन्होंने तरल नैनो यूरिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आधा लीटर का नैनो यूरिया एक बोरी यूरिया के बराबर है। एरिया मैनेजर डा. डीके सिंह ने जैव उर्वरक और उसका स्वास्थ्य से संबंध विषय पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि फसल को 17 पोषक तत्व मिलना जरूरी है। जिसमें से 14 प्रकार के पोषक तत्व अकेले मिट्टी से मिलता है। इस मौके पर मत्स्य अधिकारी राजीव गुप्ता,किसान इंद्रसेन सिंह, जयप्रकाश सिंह, माधवानंद शुक्ला, संजय मिश्रा, मनोज सिंह, राजकुमार मौर्या, लौटन मौर्या आदि मौजूद रहे।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments