नया सबेरा नेटवर्क
बिछा धरा पर जल के मोती,
हमको घन ठंढक दे जाते।
कभी तेज बारिसअरु रिमझिम,
बरस जलद हरियाली लाते।।
दूर दराज से पानी लाकर,
गरज तड़क बरसा जाते हैं।
देख जलद को मन हरषाए,
पी सँग भीगन मन तरसाए।।
ये बदरा हैं पर उपकारी,
कृषकों के हैं अति हितकारी।
कर रिमझिम बदरा तरसाए,
मन भीग पिया की याद दिलाए।।
सुख मम जीवन में बरसा जा,
भीनी सी खुशबू सरसा जा।
कर रिमझिम बदरा तरसाए,
मुझे पिया की याद दिलाए।।
अंकुर सिंह
चंदवक, जौनपुर,
उत्तर प्रदेश- 222129
मोबाइल नंबर - 8367782654.
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3q6RiSg
from NayaSabera.com
0 Comments