पुलिस ने दहेज हत्या मामले में जेठ व ससुर को किया गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला था
जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने निशान गांव में गत सोमवार को संदिग्ध हाल में फंदे से लटका विवाहिता का शव उसके कमरे में पाया था। इस मामले में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में पुलिस ने वांछित जेठ व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।  उक्त गांव निवासी जय प्रकाश उर्फ  गुड्डू परदेस रहता है। इसकी 24 वर्षीय पत्नी बीना देवी का शव रस्सी से फंदे के सहारे लटका मिला था। ससुरालीजन ने फंदा खोलकर शव उतारने के बाद पुलिस व मायके वालों को घटना की सूचना दी थी। मृतका का मायका पड़ोसी जिले आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गिरिपुर कसड़े गांव में था। वहां से आए मृतका के पिता ने तहरीर देकर जेठ विजय कुमार व ससुर महेंद्र प्रताप पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपित विजय कुमार व महेंद्र प्रताप को गुरु वार की सुबह स्टेट बैंक रामपुर के पास से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब दोनों कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे थे। थाने में लाकर पूछताछ व लिखा-पढ़ी के बाद आरोपितों का चालान कर दिया गया।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments