#JaunpurLive : राम मंदिर ग्राम जमीन घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी का धरना-प्रदर्शन

Team NSN
#JaunpurLive : राम मंदिर ग्राम जमीन घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी का धरना-प्रदर्शन


शाहगंज /जौनपुर । बुधवार को नगर के जेसीज चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर जमीन खरीद घोटाले की जांच व घोटाले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय गुप्ता के नेतृत्व में नगर के जेसीज चौक पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए खरीद-फरोख्त की गई जमीनों हुए घोटाले व खरीद-फरोख्त में  संलिप्त लोगों के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि मंदिर की जमीन खरीद-फरोख्त में घोटाला हुआ है जो काफी शर्मनाक है। निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वर्तमान सरकार घोटाले बाजों को बचाने के प्रयास में जुटी। 
इस मौके पर मोहम्मद गालिब जमील सुहेल अरशद खान चंदन राजभर योगेंद्र यादव डॉक्टर सरफुद्दीन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!