#JaunpurLive : डकैतों ने दिव्यांग युवती से बलात्कार के बाद लूट की घटना को दिया अंजाम

Team NSN
केराकत। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि घर मे घुसकर पहले तो दो महिलाओं के साथ बलात्कार किया फिर लूट की घटना को अंजाम देते हुए बड़े आराम से घर से निकल गए।मामला केराकत कोतवाली के खड़गसी रामपुर ग्राम में अकबरपुर-बजरंगनगर मार्ग पर महेश सिंह उर्फ बब्बू के घर के पीछे से देर रात 5 -6 की संख्या में डकैत चढ़ कर अंदर मकान में प्रवेश कर दिव्यांग इंदु 26 व प्रभादेवी45 पत्नी राजेश के हाथ पैर बांध कर बंधक बना पहले तो दोनों से बलात्कार किया उसके बाद घर मे रखा 2 हार, 2 सिकड़ी, 2 जोड़ी वाली, चूड़ी व पायल समेत 22000 नगदी लूट कर चलते बने।डकैतों के जाने के बाद पीड़िता चिल्लाने लगी तो पड़ोसियों ने आकर पीड़िता को मुक्त कराया।
महेश सिंह(बब्बू)बाहर रहकर आजीविका चलाते है।जिस कारण घर से बाहर गांव ही रहते है।पीड़िता के अनुसार इन सारी घटनाओं के बाद रात को ही 112 को सूचना दी गयी पर कोतवाली पुलिस सुबह 8:30 बजे पहुची।वहीं कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन के अनुसार घटना की सूचना सुबह मिली है जिसकी तफ्तीश व पूछताछ की जा रही है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!