#JaunpurLive :मौलाना ने अपनी छात्रा से किया निकाह

Team NSN
#JaunpurLive :मौलाना ने अपनी छात्रा से किया निकाह

 
गोरखपुर। गोरखपुर के पिपराइच इलाके के रहने वाले मौलाना ने रात में ही छात्रा से निकाह कर लिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आयी। स्वजन ने छात्रा की उम्र 19 साल बताते हुए सहमति से निकाह होने की जानकारी दी। मुस्लिम कानून में दो शादी वैध होने की वजह से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मदरसे में पढ़ाने वाले 50 वर्षीय मौलाना हाईस्कूल में पढ़ने वाली गांव की लड़की से प्रेम हो गया था। मामला उजागर होने पर गुरुवार को समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। जिसमें निकाह करने का फरमान सुना दिया गया। शिक्षक के पिता ने इसका विरोध किया और संपत्ति बंटवारे को लेकर आपत्ति जताई। जिसके बाद तय हुआ कि मौलाना अपनी आधी संपत्ति पहली पत्नी को देगा, उसके बाद छात्रा से निकाह करेगा। मौलाना ने इस पर सहमति जताते हुए रात में ही निकाह कर लिया।
शुक्रवार की सुबह पिपराइच पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो गांव में पहुंच गई। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि छात्रा की उम्र 19 साल है। थाने पहुंचे दोनों पक्ष के लोगों ने सहमति से शादी से होने की बात बताई। जिसके बाद छोड़ दिया गया।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!