#JaunpurLive : अरुण सिंह ने बढ़ाया जनपद का मान

Team NSN
जौनपुर। नगर के हुसैनाबाद व गौरा निवासी अरुण सिंह ने विश्व के प्रसिद्ध मैनेजमेंट विश्वविद्यालय में एक हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपने जनपद का गौरव बढ़ाया। अभी कुछ दिन पूर्व माइक्रोसॉफ्ट द्वारा आयोजित एज़्योर सॉल्यूशन आर्टिक्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बता दें कि श्री सिंह विश्व स्तर के अनेक प्रोफेशनल सर्टिफिकेट व अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। वे वर्तमान में ग्लोबल स्विस बैंक में डायरेक्टर रैंक पर कार्यरत हैं।
अरुण कुमार सिंह पूर्व में अमेरिका, इंग्लैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, नेपाल, दुबई सहित अनेक देशों में कई अन्य संस्थानों के माध्यम से सेवाएं दे चुके हैं। श्री सिंह गाँव गौरा के स्वर्गीय हरक नारायण सिंह के पौत्र हैं। इनके पिता डा. लाल साहब सिंह बदलापुर पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य रहे। इनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!