#JaunpurLive : लगातार बारिश से कई सड़क मार्ग बनी नदी

Team NSN
#JaunpurLive : लगातार बारिश से कई सड़क मार्ग बनी नदी


केराकत,जौनपुर। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण एक तरफ उमस भरी गर्मी से आमजनता को राहत मिली है वही पर राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है।बारिश के कारण कई संपर्क मार्गो के क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी इकठ्ठा होकर नदी के रूप में तब्दील हो गया है और आने जाने वाले राहगीरों को कड़ी मशक्कत के साथ पानी भरे सड़क को पार करना पड़ रहा है।कई साइकिल वाले राहगीर सड़क पार करते समय साइकिल सहित पानी मे गिर गये और खुद चोटहिल भी हुए और उनका सामान भी पानी मे भीककर खराब भी हो गया।
बतादें की सड़क किनारे बनी नाली कचड़े के कारण भर चुकी है जिससे बारिश का पानी निकलने में दिक्कत होती है जिससे सड़क पर पानी इकठ्ठा होकर नदी के रूप में बदल जाती है जिससे सड़क किनारे ठेले खुमचे और जमीन पर दूकान लगाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बारिश का पानी लोगों के दुकानों में घुस गया है जिससे दूकानदारों का काफी नुकसान हुआ है।और दूकानदार घुसे हुए पानी को निकालने में काफी मशक्कत करते हुए साफ सफाई किये और दूकानदार अपने नुकसान को लेकर काफी दुखी रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!