#Bhojiwood : गुंजन सिंह का लेटेस्ट विवाह गीत "दुल्हिन है करिया" हुआ मोस्ट पॉपूलर, मिल रहे लाखों व्यूज

Team NSN




भोजपूरी में पारम्परिक विवाह गीत का पुराना चलन रहा है। शादी ब्याह में कई रस्में होती हैं और उसी में गाली विवाह गीत भी शामिल है। जी हां, जब बारात दुल्हिन के घर पहुंचती है तो वहां घर की औरतें यह गीत गाती हैं। ऐसा ही एक विवाह गीत "दुल्हिन है करिया" भोजपूरी के फेमस सिंगर ऎक्टर गुंजन सिंह लेकर आए हैं जो यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। उनका यह लेटेस्ट सांग  वायरल हो गया है और कुछ ही घन्टे में लाखों व्यूज हासिल कर चुका है। गाना तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है। गुंजन सिंह के इस मजेदार सांग का वीडियो भी बहुत शानदार फ़िल्माया गया है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल युट्युब चैनल से रिलीज हुए इस सांग को यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।





इस गाने में गुंजन सिंह देवर के रूप मे हैं। वो बाराती बनकर आते हैं तो एक लड़की उनकी भाभी को दुल्हिन है करिया कह देती है। इस पर गुंजन सिंह गुस्सा में आ जाते हैं और गीत के ही माध्यम से अपनी भाभी की खूबसूरती की खूब तारीफ करते हैं। इस गाने के बोल बेहद प्यारे लिखे गए हैं। गुंजन सिंह गाते हैं "भउजी की भले कम एज है पर खूब नॉलेज है, अंग्रेजी में तेज है, पापा जी अम्बानी हैं, बहुत बड़े ज्ञानी हैं।" गुंजन सिंह के फैन्स इस सांग को लेकर बेहद क्रेजी हो गए हैं। लोगों ने इस गाने को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा "सुपर हिट सांग है गुंजन भय्या, मजा आ गया।" वहीं एक और फैन ने कमेंट किया "आप आवाज और अंदाज दोनों में अव्वल हैं।"
इस सांग को गुंजन सिंह, अंतरा सिंह ने अपनी विशेष आवाज़ दी है। गीत को अमन अलबेला ने लिखा है जबकि रौशन सिंह ने संगीत सजाया है। परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है। डायरेक्टर आर्यन देव, कैमरामैन राजेश राठौड़, रवि राठौड़, एडिटर प्रशांत कुमार सिंह हैं।







from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3wkKWAZ


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!