#Bhojiwood : अंकुश राजा के लेटेस्ट सांग "लईकी के लाइन लग जाई" ने मचाई खलबली, गाने का सब्जेक्ट बना चर्चा का विषय

Team NSN

भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर एक्टर सिंगर अंकुश राजा यूटयूब पर रिकॉर्ड क्रिएट किये जा रहे हैं। उनके सुपर हिट गीत कुँवारे में गँगा नहईले बानी को 300 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। और अब वो एक और बवाल सांग "लईकी के लाइन लग जाई" लेकर आए हैं जो खूब पसंद किया जा रहा है। भारत मे सरकारी नौकरी की बहुत अहमियत मानी जाती है और जिस को भी गवर्नमेंट सर्विस लग जाती है उसके लिए बड़े अच्छे रिश्ते आने लगते हैं। इसी बात को अंकुश राजा ने अपने इस नए गाने में बड़ी खूबसूरती से पेश किया है। अंकुश राजा गाते हैं "अभी करे के बा शादी तो कर ला तोहार भाग्य जग जाई, जहां नौकरी मिली सरकारी तो लईकी के लाइन लग जाई।" गाना बेहद सॉलिड है और श्रोताओं द्वारा खूब सुना जा रहा है। दरअसल अभी इसका केवल ऑडियो आउट किया गया है जल्द ही इसका वीडियो भी जारी होगा। लेकिन आप सोचें कि जब इसका सिर्फ ऑडियो ही इतना सुना जा रहा है तो जब वीडियो आउट होगा तो यह धमाल मचाल देगा।
अंकुश राजा ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस सांग ने तहलका मचा दिया है। गाने में अंकुश राजा का विशेष अंदाज दिख रहा है। इस सांग को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज दी है। भोजपुरी इंटरटेनमेंट की दुनिया में इस गीत ने धमाल मचा दिया है।









भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार कलाकार अंकुश राजा का युवाओं के बीच काफी क्रेज है। यही वजह है कि लईकी के लाइन लग जाइ सांग यूथ जेनरेशन के बीच काफी पॉपुलर हुआ है। इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं बोस रामपुरी ने जबकि इसके संगीतकार आर्या शर्मा हैं। डायरेक्टर रवि पंडित, गार्जियन लखन बाबा हैं।
अंकुश राजा और शिल्पी राज के इस जबरदस्त सांग को विक्की यादव ने मैनेज किया है। अंकुश राजा की कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है इस बात का सबूत उनके गानों को मिलियंस में मिलने वाले व्यूज हैं। उनके ब्लॉकबस्टर गाने कुँवारे में गँगा नहईले बानी को 300 मिलियन से अधिक व्यूज का रिकॉर्ड स्थापित किया है।







from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/35b7acX


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!