#Bhojiwood : सिंगर कविता यादव का भोजपुरी गाना "दिल चोरी भईल पटना शहर में" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Team NSN

सुरीली आवाज की मल्लिका भोजपुरी की विख्यात सिंगर कविता यादव का नया बवाल गाना "दिल चोरी भईल पटना शहर में" म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को काफी व्यूज मिल रहे हैं। देसी स्टार समर सिंह के साथ ढ़ेरों गाने गा चुकी कविता यादव का यह फुल टू धमाल सांग बहुत ही दिलचस्प है। इसका वीडियो एक स्टोरी की तरह फ़िल्माया गया है। एक लड़की पुलिस स्टेशन में जाकर यह शिकायत दर्ज करवाती है कि पटना शहर में किसी ने उसका दिल चोरी कर लिया है। जब पुलिस वाले उस लड़के का हुलिया पूछते हैं तो लड़की इस गाने में बड़े प्यारे अंदाज़ में लड़के के लुक के बारे में बताती है। ऎक्ट्रेस लाल रंग के चोली घाघरे में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही है।













खूबसूरत गाने को कविता यादव ने गाया है और इसके बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं। इस के म्यूज़िक डायरेक्टर छोटू रावत है। वीडियो डायरेक्टर आशीष नायक गाजीपुर, सन्दीप यादव और एडिटर पप्पू वर्मा हैं।
गाने को बेहद लाइट मस्ती भरे मूड में शूट किया गया है। यह कविता यादव का एक स्पेशल गीत जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने का लोकेशन और उसका फिल्मांकन भी देसी ढंग से किया गया है। वीडियो में क्वालिटी का ख्याल रखा गया है।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!