कैशियर पर लगा 4 हजार रुपये घपला करने का आरोप | #NayaSaberaNetwork

Team NSN

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के बैंक आफ इंण्डिया के कैशियर सुनील पर चार हजार रुपये घपला करने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरपुर हरिबंधनपुर की रहने वाली नीतू राय ने बैंक कैशियर पर 4 हजार रुपये घपला करने का आरोप लगाते हुए सरायपोख्ता पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता ने बताया कि उसने 4 जून को अपने खाता से 50 हजार रुपये निकाले और कैशियर ने बगैर गिने ही रुपये पकड़ा दिया। कैशियर द्वारा दिये रुपये को पूरा 50 हजार मानकर भरोसा करके रुपया लेकर घर आ गयी, लेकिन जब 10 तारीख को जरुरत पड़ने पर पैसा गिना तो पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गयी। कैशियर द्वारा दिये गये 200 रूपये की एक गड्डी में 5 और दूसरी गड्डी में 10 नोट कम था। गिनती में 100 रुपये की गड्डी में भी 10 नोट कम था।  इसी क्रम में पीड़िता ने बैंक मैनेजर से वार्ता किया तो उन्होंने कहा कि 11 तरीख की सुबह आईये आपकी समस्या का समाधान हो जायेगा लेकिन अगले दिन बैंक पहुंचने पर बैंक मैनेजर व कर्मियों द्वारा कहा गया कि रुपया लेकर बैंक से बाहर जाने के बाद बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है। पीड़िता ने तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी सरायपोख्ता पर लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस प्रशासन मामले की छानबीन कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बैंक आफ इण्डिया की शाखा पर आये दिन इस तरह की घपलेबाजी की शिकायत और नोंकझोंक होती रहती है। उच्च स्तरीय जांच हो जाये तो कैशियर व बैंक से जुड़े कई कर्मचारियों का असली चेहरा सामने आ जायेगा। पीड़िता ने न्याय न मिलने तक बैंक व पुलिस के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले को गंभीरता से कार्रवाई के लिये गुहार लगाने की बात कही है।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!