शोकसभा करके दी गयी श्रद्धांजलि | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के पत्रकार हरदीप सिंह की माता सुरजीत कौर पत्नी हरिभजन सिंह का निधन हो गया। वह 25 वर्ष पूर्व जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य व मड़ियाहू नगर पंचायत की पूर्व सभासद थीं। लंबी बीमारी के बाद वह अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, रिश्तेदारों आदि में शोक की लहर छा गयी। मड़ियाहूं यूपी ग्रामीण एसोसिएशन संगठन के जिला प्रभारी राहुल गुप्ता के आवास पर शोकसभा हुई जहां 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण चंद्र तिवारी, बृजेश सिंह, आशुतोष मिश्रा, अभिषेक पटेल, सोनू गुप्ता, शंभू तिवारी, संजीव सिंह, रवि केसरी, रोहित पटेल इत्यादि मौजूद रहे।

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!