अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही महाराष्ट्र सरकार–अजित सिंह | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही महाराष्ट्र सरकार–अजित सिंह | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार कोरोना संक्रमण नियंत्रण करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सहायता और साधनों को नजरअंदाज करके सिर्फ उनमें कमियां दिखाने का असफल प्रयास कर रही है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह  ने उपरोक्त टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र को सर्वाधिक सहायता और साधन यंत्रों की सुविधा मुहैया कराने के बावजूद, महाराष्ट्र सरकार सिर्फ कमियां खोजने में लगी है। ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र सरकार की कोरोना नियंत्रण के प्रति कोई जवाबदारी नहीं है। महाराष्ट्र सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने जनादेश के खिलाफ सरकार बनाई है। ऐसे में सिर्फ बुराई खोजने से वे अपनी जिम्मेदारियों से नहीं भाग सकते। अजित सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना नियंत्रण की दिशा में केंद्र सरकार लगातार अथक परिश्रम कर रही है। महाराष्ट्र सरकार की अदूरदर्शिता के चलते फिल्म और सीरियल की शूटिंग से जुड़े कामगार पिछले कई महीनों से पूरी तरह से घर में बैठने को मजबूर हो गए हैं। काम न मिलने की वजह से कामगार तथा उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। अजित सिंह ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कामगारों को काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए।

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!