नया सबेरा नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर। भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश कश्यप ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिये प्रदेश के तमाम छोटे दल मिलाकर अधिकार संकल्प मोर्चा यूपी के 403 विधानसभा सीटों अपने मोर्चे के प्रत्याशी उतारेगी। उत्तर प्रदेश के वर्तमान सरकार से आम जनता त्रस्त है। कोरोना महामारी में सरकार अस्पताल में सुविधा भी नहीं दे पा रहा है जिसके चलते हजारों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के 5 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं लेकिन प्रदेश में कोई भी विकास नहीं हो पाया है। वहीं महंगाई चरम पर है। उत्तर प्रदेश सरकार से आम जनता, किसान, बेरोजगार परेशान हैं।
from NayaSabera.com

