संकटकाल में मदद करने की बजाय झूठ फैला रही है कांग्रेस–जयप्रकाश सिंह | #NayaSaberaNetwork

संकटकाल में मदद करने की बजाय झूठ फैला रही है कांग्रेस–जयप्रकाश सिंह | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: कांग्रेस पार्टी जिस तरह से कोरोना संकटकाल में लोगों की मदद करने की बजाय सरकारी मशीनरी की टांग खींचने में लगी है , वह बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस लोगों के बीच भय और भ्रम का निर्माण करके कोरोना नियंत्रण की योजनाओं में बाधा डालने का काम कर रही है। उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने उपरोक्त टिप्पणी करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के संकट में जहां पूरा विश्व भारत के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है वही कांग्रेस पार्टी केवल और केवल बाल का खाल खींचने में लगी है। देश की जनता, कांग्रेस की चाल और चरित्र को अच्छी तरह देख रही है। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस लगातार लोगों के बीच झूठ फैलाने का असफल प्रयास कर रही है। मनगढ़ंत तथा फर्जी आंकड़ों के माध्यम से लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री जी लगातार कोरोना के खिलाफ विजय जंग लड़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस के युवराज, जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। भारत की जनता, कांग्रेस की चालों से वाकिफ हो चुकी है। कांग्रेस का हर झूठ बेनकाब हो रहा है।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments