भाजपा युवा मोर्चा ने की चक्रवात पीड़ित कोली समाज की मदद | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
भाजपा युवा मोर्चा ने की चक्रवात पीड़ित कोली समाज की मदद | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: चक्रवाती तूफान के कारण पूरे मुंबई शहर में भारी नुकसान हुआ है । सबसे ज्यादा नुकसान मांलाड मढ़ में कोली समाज के लोगों का हुआ है । मुंबई  के मूलनिवासी कहे जाने वाले कोली समाज को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है । समुद्र तट के किनारे बसे कोली समाज के लोगों को भारी तबाही का सामना करना पड़ा है ।नाव पर काम करने वाले मछुआरों  को इस भारी बारिश और तूफान ने रोड पर लाकर खड़ा कर दिया है ।काफी लोगों के घरों की  दीवाले ढह गई। छपरा उड़ गए और घर में रखे सारे सामान बह गए । आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना की तरफ से मालाड मड में हजारों कोली समाज के लोगों को देवेंद्र भेंट स्वरूप खाने की सामग्री ,उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी के हाथों वितरित किया गया। इस अवसर पर गोपाल शेट्टी ने कहा कि कोली समाज को हुए भारी नुकसान को उन्होंने केंद्र तक पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा कोली समाज को सहयोग मिलेगा ।  साथ ही जनसेवा बैंक द्वारा कोली समाज को 9 प्रतिशत ब्याज की दर से कर्ज़ मिलेगा।इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि जनसेवा बैंक से जो भी हो सकेगा ,हमकोली समाज को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देवेंद्र भेंट, युवा मोर्चा के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना के तरफ से ऐसे मुसीबत की घड़ी में दिया गया,जब लोग कोरोना महामारी कोविड से जूझ रहे हैं और अपने अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए अपने अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे वक्त में युवा मोर्चा के अध्यक्ष द्वारा इस नेक कार्य के किए जाने को लेकर पूरे इलाके में बसे कोली समाज के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों ने स्थानिय सांसद गोपाल शेट्टी व युवा मोर्चा के अध्यक्ष की सराहना की तथा भेंट दिए जाने पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!