भाजपा के मंडल सचिव विजय खत्री का कोरोना से निधन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
भायंदर: भारतीय जनता पार्टी के भायंदर पूर्व मंडल सचिव तथा उत्तर भारतीय जनसेवा संघ के उपाध्यक्ष विजय खत्री का कोरोना के चलते शनिवार को निधन हो गया। भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक तथा उत्तर भारतीय जन सेवा संघ के अध्यक्ष मदन सिंह ने खत्री के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। भाजपा के जिलाध्यक्ष हेमंत म्हात्रे ने विजय खत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए सतत प्रयासरत रहे। भगवान से मैं शोकाकुल खत्री परिवार को आत्मबल प्रदान करने की कामना करता हूं। प्रभाग समिति की सभापति मीना यशवंत कांगणे ने कहा कि विजय खत्री के निधन से मैं बेहद व्यथित हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। वरिष्ठ भाजपा नगरसेवक रोहिदास पाटिल ने इसे भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। शिक्षण महर्षि एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी लल्लन आर तिवारी, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, स्थानीय नगरसेविका शानू जोरावर गोहिल, मनपा परिवहन समिति के सभापति दिलीप जैन, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अभिषेक भटेवडा, भाजपा नगरसेवक एड रवि व्यास, सुरेश खंडेलवाल, दरोगा पांडे, अशोक तिवारी, मुन्ना सिंह तथा समाजसेवी जोरावर सिंह गोहिल, एम एल गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, रथीन दत्ता, राहुल मदन सिंह, पत्रकार शिवपूजन पांडे, राजेश उपाध्याय, सुभाष पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अफसर कुरैशी, पीआरओ यतिन देवधर, गणेश शिंदे-पाटिल, पूर्व नगरसेविका सुमन कोठारी, समाजसेविका शिखा भटेवडा, राजेश्वरी शर्मा समेत तमाम लोगों ने दिवंगत विजय खत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!