डीके सोलक इमारत को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए कोर कमेटी का गठन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: दक्षिण मुंबई के घोडपदेव स्थित नवनिर्मित डीके सोलक बहुमंजिली इमारत के निवासियों ने इसकी सुरक्षा, विकास तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए कोर कमेटी का गठन किया है। कोर कमेटी के सदस्यों में राकांपा नेता तथा सुप्रसिद्ध समाजसेवी उत्तम आर जैन के अलावा सुधीर यादव, विवेक फुरिया, वर्षा विनोद शिंदे, प्रसाद लाड, रेवती डिसूजा, अजय रंजीत फुरिया, रंजीत लादूचंद जैन, विक्टर थामस, सागर विजय कुंभार, सुबोध घनश्याम सावंत, राजेश यादव का समावेश है। उत्तम आर जैन ने कोर कमेटी के सभी सदस्यों तथा रहिवासियों का अभिनंदन करते हुए कहा है कि हम पूरी एकजुटता के साथ इमारत की बेहतरी के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि इंसान का सबसे बड़ा सपना उसका अपना घर होता है, जिसे वह जीवन भर की कमाई की पाई-पाई जोड़कर बनाता है। उन्होंने सभी सदस्यों को आगाह किया है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चरम पर है। इसलिए विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी लोग शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें, और इस दौरान फेस मास्क एवं सैनिटाइजर का सही तरीके से इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि इमारत की सुविधाएं बढ़ाने के लिए सभी कोर कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे हैं। सभी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, यही हम सभी का प्रयास है।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!