#Bhojiwood : काजल राघवानी और प्रियंका सिंह का गाना "सरकेला चुनरी" हुआ रिलीज, मिल रहा है अद्भुत रिस्पॉन्स

Team NSN




भोजपुरी सिनेमा की चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी का खूबसूरत अदाकारी से सजा एवं जिसे पॉपुलर पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह की मधुर गाया हुआ वीडियो सांग "सरकेला चुनरी" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। काजल के इस वीडियो में अपनी अदा का जलवा बिखेर रही हैं।





यह वीडियो सांग बेहद भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। इस गाने की खासियत यह है कि इसमें काजल चलती नांव पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसमें काजल राघवानी अलग अलग कलर की साड़ी में बेहद  क्यूट और ब्यूटीफुल लग रही हैं। इस गाने में ढेर सारी डांसर्स लड़कियां भी नजर आ रही हैं। लाल और हरे रंग की साड़ी पहने दर्जनों डांसर्स के बीच काजल राघवानी अपना जादू चला रही हैं। यह काजल राघवानी का एक बहुत ही खास और जबरदस्त सांग है जो भोजपुरी दर्शकों की पसन्द को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस गाने में ऑरेंज व गोल्डेन कलर की साड़ी में काजल राघवानी क़यामत ढा रही हैं। इस वीडियो सांग में शानदार लोकेशन है।
गौरतलब है कि काजल राघवानी, डायरेक्टर रवि पंडित और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी की हिट तिकड़ी यह नया सांग सरकेला चुनरी लेकर आई है जिसे ऑडिएंस ने सर आंखों पे बिठाया है।
भोजपुरी की चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी ने इस गीत के द्वारा जबरदस्त धमाका किया है। इसमें उनका डांस, उनका लुक और उनकी अदाएं दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज है।
भोजपुरी की चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी का यह गाना यूट्यूब पर दर्शकों के बीच छा गया है। उनके नए सांग ‘सरकेला चुनरी’ को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!