चौकीकला में कोविड से एक व्यक्ति की हुई मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
कसेरवा के चिकित्सक सहित 6 पाजिटिव मिले
अरविन्द यादव एडवोकेट
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चौकीकला गांव में एक व्यक्ति को कोरोना से मौत होने के साथ मेदपुर बनकट के एक परिवार के चार लोग व कसेरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक व गोधना के एक शिक्षक कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जानकारी के अनुसार चौकीकला गांव के एक व्यक्ति कई दिन से वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती थे। उनकी मौत रविवार को हो गयी। उनकी रिपोर्ट की जानकारी देने जब कोरोना निगरानी की टीम गाँव पहुंची तो उनकी मौत हो चुकी थी। डा. बीएल यादव ने बताया कि कोविड की जानकारी देने गाँव गया तो परिजनों में कोहराम मचा था। परिवार के अन्य लोगों के सैम्पल लिए जायंेगे। टीम ने मेदपुर बनकट गाँव में 17 लोगों की जांच की जिसमें एक परिवार के 4 लोग पाजिटिव आये हैं। सभी को होम आइसोलेशन दिया गया है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कसेरवा के चिकित्सक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आयी है। गोधना गाँव के शिक्षक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आयी है जिन्हें भी होम हाइसोलेशन दिया गया है। कोरोना निगरानी टीम के चिकित्सक डा. बीएल यादव ने जानकारी दी है।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!