चिनहट क्षेत्र में शान्तिपूर्वक हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
चिनहट क्षेत्र में शान्तिपूर्वक हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दुसरे चरण में राजधानी लखनऊ 8 ब्लाकों में हल्की-फुल्की झड़प के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान में कोई खलल न पड़ सके, इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बलों की निगाहें चप्पे-चप्पे गड़ी रही। मतदान को लेकर कई जगहों पर पहचान पत्र तो थे लेकिन मतदाता सूची में नाम न होने से तमाम मतदाता अपना मत देने से वंचित रह गए। इसको लेकर कई जगहों पर वोटरों ने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान वोट डालने की हसरत लेकर गए, सूची में नाम न होने पर कई मतदाताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं इस दौरान कोरोना बीमारी को लेकर भी मतदान केन्द्रों पर भीड़भाड़ कम रही। चिनहट ब्लाक की ग्राम सभा जुग्गौर, मोहनलालगंज, बीकेटी, मलिहाबाद, काकोरी, माल, सरोजनीनगर व गोसाईगंज ब्लाक की ग्राम सभाओं में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान थोड़ा खट्टा-मीठा रहा। मतदान के दौरान कहीं कोई हिंसा तो नहीं हुई लेकिन कुछ स्थानों पर वोट डालने को लेकर प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हल्की-फुल्की कहासुनी हुई लेकिन वहां पर पहले से मुस्तैद पुलिस जवानों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं काकोरी के खुरामपुर बेहटा गांव दूसरे के नाम पर वोट डालने गया नाबालिग पकड़ा गया। वहीं चिनहट थाना क्षेत्र के जल सेतू चौकी प्रभारी मनीष वर्मा बीबीडी चौकी प्रभारी अजय शुक्ला की देख-रेख में ग्राम सभा देवरिया सिकंदरपुर जुग्गौर में चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!