बीएचयू में बनेगा 1 हजार बेड का अस्थायी अस्पताल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। जनपद में कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए महत्वपूर्ण बैठक एमएलसी एके शर्मा की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी सहित डीआरडीओ, बीएचयू, सीपीडब्ल्यूडी, विद्युत के अधिकारियों संग सर्किट हाउस सभाकक्ष में की गयी। 1 हजार बेड का अस्थाई अस्पताल बीएचयू के स्टेडियम में बनने जा रहा है जो सभी मेडिकल सुविधाओं से युक्त होगा। जर्मन हैंगर से निर्मित यह अस्पताल अगले दो हफ्तों में डीआरडीओ द्वारा 24 घंटे कार्य करते हुए तैयार कर लिया जायेगा। इस अस्पताल के लिए विद्युत आपूर्ति, पानी तथा सीवर के कनेक्शन के लिए फील्ड विजिट सम्बंधित अधिकारियों द्वारा आज ही प्रारम्भ कर दिया गया है। डीआरडीओ द्वारा फार्मेसी, आक्सीजन सप्लाई, मर्चरी आदि की भी व्यवस्था की जायेगी। डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ सहित अन्य टेक्नीशियन की व्यवस्था में प्रशासन अभी से युद्ध स्तर पर जुट गया है। बीएचयू के डाक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का डाटा भी इस अस्पताल के लिए तलब किया गया है। एक ही स्थान पर अधिक से अधिक मरीजों का इलाज सुगमता से किया जा सकेगा।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!