ग्राहक ने दुकानदार को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। कोल्डड्रिंक खरीदने के दौरान उपजे मामूली विवाद के चलते दुकानदार को गोली मारकर घायल कर देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी क्षेत्र के पूरनपुर गांव में श्यामजीत यादव की कोल्डड्रिंक की दुकान है। बीती रात दुकान पर श्यामजीत की बेटी शालू बैठी थी। तभी उसी गांव का एक युवक दुकान पर पहुंचा और शालू से कोल्डड्रिंक की मांग की, शालू ने देने से मना कर दिया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे शालू रोने लगी। कुछ देर बाद ज़ब श्यामजीत दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। जानकारी के मुताबिक श्यामजीत ने थप्पड़ मारने वाले युवक की पिटाई कर दी। पिटाई से आग बबूला युवक कट्टा लेकर श्यामजीत के दुकान पर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान गोली के छर्रे उसके हाथ पैर में लग गए। घटना की सूचना सरकी पुलिस को चली तो वह मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक पीयूषकांत यादव के खिलाफ 323,324,325के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस गोली चलने की घटना से इंकार कर रही है।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!