आक्सीजन की कमी से महिला की मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के किशुनदासपुर गाँव मे एक महिला की शाम को अचानक मौत हो गयी। मृतक महिला एक दिन पूर्व ही जिले के एक निजि चिकित्सालय से छुट्टी लेकर होम क्वारनटीन हुई थी। जानकारी के अनुसार किशुनदासपुर के लाल बाबु सोनी की पत्नी कबुतरा 50 वर्ष एक सप्ताह से बुखार से पीडि़त थी। बुधवार को वह सदर अस्पताल इलाज के लिए गये थे। वहां जगह नही होने पर उन्हें एक निजि चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार वहां कोविड की रिपोर्ट  निगेटिव आयी थी। दो दिन इलाज के बाद अस्पताल ने यह कह कर छोड़ दिया की इन्हें कोरोना का लक्षण है और आक्सीजन की जरु रत है। इन्हे होम क्वारन्टीन कर दिजिए। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर घर आ गये। जिसके बाद सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर की मदद ली पर कहीं मदद नहीं मिली और न ही कहीं कोई जगह खाली मिली। महिला को सांस लेने मे दिक्कत बनी रही। शुक्रवार चार बजे शाम अचानक उनकी मौत हो गयी जिससे अगल बगल के लोग भी कोविड के खतरे से घबरा गये है। 

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!