नया सबेरा नेटवर्क
सरकोनी,जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के गयासपुर गांव में आग लगने से मड़ई में रखा गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार गयासपुर निवासी रामसनेही सिंह के मड़हे में अचानक 4 बजे आग लग गई। जिससे उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग से बंधी गाय और उसका बच्चा भी झुलस गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के समय घर पर केवल महिलाएं ही थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस बाबत पूर्व प्रधान द्वारा लेखपाल को सूचना दे दी गई है।
from NayaSabera.com
0 Comments