मारपीट में तेरह घायल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। क्षेत्र के अलग अलग गांव में मामुली विवाद को लेकर हुई मारपीट में तेरह लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की शाम पोलिंग बूथ पर वोट डालने को लेकर हुए विवाद में पट्टी चकेसर गांव निवासी धिरेन्दर कुमार (28) पुत्र राम लौटन दीपक  (30)पुत्र राम लौटन उमाशंकर  (52)पुत्र राजदेव दिनेश  (48)पुत्र शिव शंकर घायल हो गए । व अरंद गांव में वोट को लेकर हुए विवाद में पंचम  (60),रूस्तम  (26),ममता (25),जगदम्बा  (30),घायल हो गए ।तीसरी घटना शुक्रवार की सुबह ताखा पूरब गांव में मामुली विवाद को लेकर हुई मारपीट मे  (21) वर्षीय खुशबू, (38)वर्षीय कृष्ण कुमारी, (43)वर्षीय जयंती लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। चौथी घटना सबरहद गांव निवासी  अर्सलान  (16)पुत्र शाहआलम को मामुली विवाद को लेकर हुई मारपीट मे पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वहीं नगर के नोनहट्टा मोहल्ला निवासी श्री चंद्र  (38)पुत्र मुरली को मामुली विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया।  भुक्तभोगी घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर अर्सलान, खुशबू व जयंती को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!