राम यादव ने की बिल्डिंगों को सील करने के नियमों में बदलाव करने की मांग | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
राम यादव ने की बिल्डिंगों को सील करने के नियमों में बदलाव करने की मांग | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: मुंबई महानगर पालिका द्वारा बड़ी बड़ी बिल्डिंग और सोसाइटी में पांच या पांच से अधिक कोरोना मरीजों के होने की दशा में उन्हें पूरी तरह से सील किया जा रहा है ।इसके चलते संबंधित बिल्डिंग में रहने वाली हजारों लोगों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दहिसर के समाजसेवी तथा युवा भाजपा नेता राम यादव का मानना है कि ज्यादातर मामलों में एक या दो ही परिवार के लोग संक्रमित हो रहे हैं। परंतु मुंबई महानगर पालिका द्वारा पूरी बिल्डिंग को सील किया जा रहा है। इसके चलते बिल्डिंग में रहने वाले बुजुर्गों ,कामकाजी लोगों , व्यापारियों तथा अन्य लोगों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राम यादव ने कहा कि कोरोना से प्रभावित लोगों के फ्लैट्स ही सील किया जाना चाहिए, ताकि उस बिल्डिंग में रहने वाले अन्य परिवारों को अनेक परेशानियों से न गुजरना पड़े। कोरोना के चलते बिल्डिंगों में रहने वाले मध्यम वर्ग के व्यापारियों की हालत वैसे ही बद से बदतर होती जा रही है, ऐसे में बिल्डिंग सील होने से उनका परिवार भुखमरी की कगार पर आ जाएगा।  साथ ही बिल्डिंग सील होने से वहां काम करने वाले नौकर नौकरानियों को भी बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। राम यादव ने मनपा आयुक्त से बिल्डिंग में रहने वाले लोगों की भीषण परेशानियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की है।

*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से रंगों के पर्व होली और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ*
Ad


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 8853746551, 9415896695*
Ad

*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!