अधेड़ की मौत से गांव में दहशत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कसेरवा गांव में रहस्यमय ढंग से एक अधेड़ की मौत हो गयी। जिससे आसपास के इलाकों में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही गांव में किसी अनहोनी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हैं। कसेरवा (डिहवा) निवासी रामराज जायसवाल को शुक्रवार की शाम बुखार व सांस लेने में कठिनाई होने लगी। किसी तरह सुबह उठकर वे घरेलू काम मे व्यस्त थे। तभी अचानक उन्हें सांस लेने में फिर से कठिनाई होने लगी और तेज-तेज से सांस फूलने लगी। जिससे स्वजनों समेत आसपास के लोगो मे हड़कंप मच गया। आनन फानन में उपचार के लिए  स्वजन भदोही के सुरियावां ले गए जहां पर उनकी मौत हो गयी हैं। मौत की खबर होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया हैं। ग्रामीणों में कोरोना वायरस को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्यापक ढंग से हो रही है जिसे लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : वार्ड संख्या 14 सुईथाकला जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी श्रीमती कमला सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर की तरफ से क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* Ad
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!