#Bhojiwood : नीलकमल सिंह, काजल राघवानी और गायिका प्रियंका सिंह का पहली बार दर्दभरा सांग "जा अब पलट के देखब ना" हुआ वायरल, मिल रहे हैं लाखों व्यूज

Team NSN




भोजपुरी संगीत जगत में अपनी बेमिसाल गायकी से धमाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर एक्टर नीलकमल सिंह, चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी और पॉपुलर गायिका प्रियंका सिंह पहली बार एक साथ दर्दभरा विडियो सांग "जा अब पलट के देखब ना"लेकर आए हैं। यह म्यूज़िक वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह सैड सांग रिलीज होते ही वायरल हो गया है और इसे लाखों व्यूज मिल रहे हैं। इस गीत में नीलकमल सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे से नाराज़ नजर आ रहे हैं। लगता है कि दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई है और एक दूसरे से कह रहे हैं "जा अब पलट के नही देखेंगे। इस गाने भव्य लोकेशन पर फिल्माया गया है, जोकि वीडियो में दिख रहा है।
इस सैड सांग का रिलीज से पहले पोस्टर भी आउट किया गया था, जिसमें नीलकमल सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे से मुंह मोड़े हुए नजर आ रहे थे।









वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस दर्द भरे गीत को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि संगीत राज गाजीपुरी का है।  इसके अरेंजर मोहित मौर्या हैं। इस के वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित और प्रोडक्शन इंचार्ज पंकज सोनी हैं।





नीलकमल सिंह के इस सैड सांग को लोग खूब पसन्द कर कर रहे हैं। नीलकमल सिंह के फैन्स व भोजपुरिया दर्शक इस दर्द भरे सांग को काफी संख्या में देख रहे हैं जिसमे पहली बार नीलकमल सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी पेश की गई है।
नीलकमल सिंह इसमें एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। यह गाना संगीतप्रेमियों के दिलों को छू रहा है।





वीडियो में काजल राघवानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं मगर वह नीलकमल सिंह से नाराज़ हैं और यही दर्द उनके चेहरे से भी झलक रहा है।
इस गाने को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने बड़ी सुरीली आवाज में गाया है जिसमे भोजपुरी लोक गीत की खुशबू रची बसी हुई है।
गाने को भव्य ढंग से फिल्माया गया है। टूटते दिलों की आवाज़ इस गाने से लोग तुरन्त कनेक्ट हो पा रहे हैं यही वजह है कि यह गीत सीधे दिल मे उतर रहा है और लोगों का प्यार पा रहा है।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!