चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक की मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मछलीशहर,जौनपुर। चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक की सोमवार को प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसका शव मंगलवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बताते है कि नगर में बाइक चोरी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पाँच लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइक बरामद किया था। इसी दौरान अरविया मोहल्ला निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ  सोनू ने नगर में कुछ बाइक छिपा कर रखने की बात पुलिस को बताई। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामदगी के लिए बताये हुए स्थान पर पहंुच गई। इसी दौरान आरोपी छत पर चढ़ गया और पुलिस को चकमा देकर भागने की नीयत से छत से कूद गया। इस दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस आरोपी को जमीन पर गिरता देख दंग हो गई और उसे लेकर आनन फानन में अस्पताल पहुंची। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!