अब प्रातः साढ़े 10 से दोपहर ढाई तक ही होंगे न्यायिक कार्यः जिला जज | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। शिवानी रावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जिला न्यायालयों के संचालन हेतु निर्गत नवीन दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश एमपी सिंह द्वारा जनपद न्यायालय में निम्नानुसार न्यायालयों के संचालन/न्यायिक कार्य किये जाने की व्यवस्था की गयी है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जनपद न्यायालय में क्रियाशील न्यायालयों (न्यायाधीकरणों सहित) में समय पूर्वान्ह 10.30 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे तक न्यायिक कार्य सम्पादित किये जायेंगे। अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत शासकीय दिशा-निर्देश के अनुसार जनपद न्यायालय उक्त दिशा-निर्देश के प्रवर्तन में रहने की अवधि तक प्रत्येक शनिवार को बंद रहेगा। सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक कार्य दिवस में न्यायालयी कार्यों के निष्पादन हेतु क्रियाशील न्यायालयों द्वारा आवंटित समय प्रकोष्ठ के अनुसार जमानत प्रार्थना पत्र, अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र, अत्यावश्यक प्रकीर्ण दाण्डिक प्रार्थना पत्र, अत्यावश्यक प्रकीर्ण सिविल (यथा स्थगन से सम्बन्धित) प्रार्थना पत्र, विचाराधीन बन्दियों के परिप्रेक्ष्य में रिमाण्ड/न्यायिक कार्य, किसी अन्य प्रकृति का प्रकरण जिसका निस्तारण आवश्यक एवं उपयुक्त पाया जायेगा, उनका निस्तारण किया जायेगा। क्रियाशील न्यायालयों की समय सारणी के अनुसार मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट के यहां प्रार्थना-पत्र लिए जाने का समय 10.30 तक, कार्य अवधि 10.30 से 11 बजे तक, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के यहां प्रार्थना पत्र लिए जाने का समय 10.50 तक, कार्य अवधि 11.01 से 11.20 बजे तक, जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां प्रार्थना-पत्र लिए जाने का समय 11.15 तक, 11.21 से 11.50 बजे तक, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट के यहां प्रार्थना पत्र का समय 11.45 तक, कार्य अवधि 11.51 से 12.10 बजे तक, विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट के यहां प्रार्थना पत्र का समय 12 तक, कार्य अवधि 12.11 से 12.20 बजे तक, विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट के यहां प्रार्थना पत्र का समय 12 तक, कार्य अवधि 12.21 से 12.30 बजे तक, विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट के यहां प्रार्थना पत्र का समय 12 तक, कार्य अवधि 12.31 से 12.40 बजे तक, विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट प्रथम के यहां प्रार्थना पत्र का समय 12 तक, कार्य अवधि 12.41 से 1 बजे तक, सिविल जज सीडि के यहां प्रार्थना पत्र का समय 12 तक, कार्य अवधि 1.01 से 1.20 बजे तक, सिविल जज जूडि शहर के यहां प्रार्थना पत्र का समय 12 तक, कार्य अवधि 1.21 से 1.50 बजे तक, सिविल जज जूडि के यहां प्रार्थना पत्र का समय 12 तक, कार्य अवधि 1.51 से 2.10 बजे तक, सिविल जज जूडि शाहगंज के यहां प्रार्थना पत्र का समय 12 तक, कार्य अवधि 2.11 से 2.30 बजे तक है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील किया कि जिनका प्रकरण क्रियाशील न्यायालयों में सूचीबद्ध/नियत है, को न्यायालय परिसर/कक्ष में प्रवेश एवं कार्य के पूर्णता के पश्चात् यथाशीघ्र न्यायालय परिसर छोड़ देंगे। न्यायालय परिसर/कक्ष में प्रवेश करने वाले उपस्थिति हेतु अति आवश्यक वादकारी के अधिवक्ता द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि वादकारी का कोविड-19 आरटीपीसीआर टेस्ट हो चुका है, जो निगेटिव है। न्यायालय परिसर अथवा वाह्य न्यायालय (ग्राम न्यायालय) परिसर कन्टेनमेंट क्षेत्र के अंतर्गत आच्छादित होने की स्थिति में उस न्यायालय को बंद करते हुए आवासीय कार्यालय से वीडियों कान्फ्रेसिंग/वर्चुवल न्यायालय के माध्यम से आवश्यक मामलों की सुनवाई की जायेगी।

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!