अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना का हुआ आयोजन | #NayaSaberaNetwork


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना का हुआ आयोजन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जय प्रकाश तिवारी
चित्रकूट। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट द्वारा  आयोजित 'मिशन शक्ति विशेष' साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 08 मार्च 2021 को विश्वविद्यालय में इस  वेबीनार  के माध्यम से मैं विश्वविद्यालय के माननीय आजीवन कुलाधिपति परम पूज्य जगदगुरु जी , यशश्वी कुलपति प्रो० योगेश चन्द्र दुबे जी, कुलसचिव डा०महेंद्र कुमार उपाध्याय जी,  वित्त अधिकारी आर पी मिश्रा, और जिनके माध्यम से मुझे इस ऐतिहासिक  विश्वविद्यालय मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने का अवसर मिला यशस्वी  पीआरओ एस० पी० मिश्रा जी,   डीन डा० विनोद मिश्रा जी,   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डा० किरण त्रिपाठी जी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गण, को बहुत -  बहुत धन्यवाद ज्ञापन करती हु।  मुख्य अतिथि चंचल झवर  जी ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा जो  अत्यंत सराहनीय  कार्यक्रम है जिसके माध्यम से महिलाओं को संबल बनाने,  सुरक्षा प्रदान करने और  उनको जागरूक करने में बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कर्ता के रूप में जो नारी बालिका से महिला के रूप में परिवर्तित होती है और वह जब समय का सदुपयोग करती है तो वह निर्माण-धात्री बन जाती है। तब उसके  शक्तिपुंज का  संचय का माध्यम बहुत होता है उसे बहुत तरीके से संचित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए आज विश्व भर में महिलाओं को मुख्य  स्थान दिया जा रहा है।  शिक्षा के क्षेत्र में, नौकरी के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में, जहां पर देखें पहले वरीयता सूची में महिलाए  हैं। हमारे चारों तरफ अगर देखेंगे तो हमारे घर   परिवार में  नारी शक्ति के अनेक रूप है जो एक बहन के रूप में, एक पत्नी के रूप में, एक मां के रूप में  रहती हैं। शिक्षित नारी ही ऐसी  शक्ति है जो  परिवार को एक सूत्र में रख सकती हैं। आज हमारे सामने ऐसे हजारों उदाहरण है। नारी शक्ति आज फिल्मों में , राजनीति में , शिक्षा मे, अलग अलग क्षेत्रों में अपना व परिवार का नाम रौशन कर रही हैं। मैं इस आनलाइन माध्यम से कहना चाहूंगी कि  प्राचीन से वर्तमान समय के बीच में पितृसत्तात्मक  समाज में महिलाओं को  बहुत सी चीजों के लिए रोका-  टोका जाता है उनको सुरक्षित नहीं समझा जाता है। लेकिन आज हम तब विकास कर सकते हैं जब उन्हें सुरक्षित और  सामान्य माने, और पुरुष अपनी इस मानसिकता को परिवर्तित कर  समाज को सही दिशा दी जाए। इस कार्यक्रम में अपने उदबोधन मे  डीन डा० विनोद कुमार मिश्रा , डा० प्रमिला मिश्रा, डा० रीना पांडेय ,डा०  अमिता त्रिपाठी ने  विचार दिये। राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी  दलीप कुमार, कुमार प्रधोत दुबे ,रवी प्रकाश शुक्ला, व कार्यक्रम संचालन डा० नीतू तिवारी ने किया।

*Advt : प्रवेश प्रारम्भ सत्र 2021—22 : तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर*
Ad


*Ad : रामबली सेठ आभूषण भण्डार मड़ियाहूं वाले | के संस के ठीक सामने कलेक्ट्री जौनपुर | विनोद सेठ मो. 9451120840, 9918100728, राहुल सेठ मो. 9721153037, मनोज सेठ मो. 9935916663, प्रमोद सेठ मो. 9792603844*
Ad


*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments