खेतासराय में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
खेतासराय में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
चन्दन अग्रहरि
खेतासराय, जौनपुर। रंगों के पर्व होली, शबे बरात और पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम मनीष वर्मा एवं एसपी राजकरण नयर ने शुक्रवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ जिले के अति संवेदनशील कस्बा खेतासराय में फ्लैग मार्च कर आमजन को हरसंभव सुरक्षा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। अधिकारियों के दस्ते ने नगर पंचायत खेतासराय के मुख्य चौराहे से भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए कस्बा के पुरानी बाजार स्थित बड़ी  मस्जिद, गोला बाजार रोड, जोगियाना मोहल्ला, दीदारगंज रोड, पुराना थाना रोड के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों को बेहद गंभीरता से देखा। बाद में शाहगंज जौनपुर स्थित स्टेट हाईवे के मुख्य मार्ग पर भी फ्लैग मार्च करते हुए सभी आम नागरिकों को कोरोना कोविड के निर्देशों का पालन करते हुए आपसी सौहार्द को बनाए रखने पर जोर दिया। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम राजेश वर्मा, शाहगंज के डिप्टी एसपी अंकित कुमार, खेतासराय थानाध्यक्ष राजेश यादव, शाहगंज ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार के साथ भाजपा के नामित सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय, मोहम्मद असलम अन्य लोग मौजूद रहे।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad

 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!