नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी, मुंबई के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा की अनुमति से उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह तथा मुंबई प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी द्वारा जारी की गई पदाधिकारियों की सूची में जमीन से जुड़े तथा पार्टी के लिए समर्पित चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में सचिव रहे दिलीप दुबे को उत्तर भारतीय मोर्चा का मुंबई युवा प्रमुख बनाया गया है। तेजतर्रार तथा युवाओं में खासे लोकप्रिय दिलीप दुबे की पत्नी नगरसेविका का चुनाव भी लड़ चुकी है और बहुत कम वोटों से पराजित हुई थी। इसी तरह सत्यप्रकाश सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई का मंत्री बनाए जाने से लोगों ने खुशी जाहिर की है। सत्यप्रकाश सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ तथा जुझारू नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। सत्यप्रकाश सिंह तथा दिलीप दुबे ने 3 वर्ष पहले रणजीत सिंह मोहिते पाटील के साथ भाजपा में प्रवेश किया था। दिलीप दुबे तथा सत्यप्रकाश सिंह ने मुंबई भाजपा के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ,प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी तथा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार माना है।
from NayaSabera.com
0 Comments