ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव एवं शिक्षा संगोष्ठी का हुआ आयोजन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव एवं शिक्षा संगोष्ठी का हुआ आयोजन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के ग्राम सटवा स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव एवं शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी पीयूष सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की यह पहल वास्तव में ग्रामीण शिक्षा के लिये वरदान साबित होगी। ब्लॉक प्रमुख बृजलाल यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की गयी प्रेरणा योजना का लाभ सभी बच्चों को मिलेगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. जवाहर लाल यादव ने कहा कि शासन द्वारा संचालित की गयी इस योजना के माध्यम से सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को एक नये तरीके से शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. जवाहर लाल यादव ने किया। मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी पीयूष सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव, एडीओ पंचायत शिवशंकर मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष राजीव रत्नम तिवारी, अजीत प्रताप सिंह, हंसराज सिंह, अनुज सिंह, संजय मिश्र, बीएल यादव, ज्योति सिंह, त्रिवेणी प्रसाद, उपेन्द्र सिंह, ज्योति प्रकाश, कुसुम मौर्य, सूर्य प्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad




*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad
 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!